Adani Group: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के अच्छे दिन लौटने लगे हैं। हिंडनबर्ग के सदमे से उबरकर अडानी अब एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। पहले नंबर पर मुकेश अंबानी हैं। अडानी ने फिर से झोंग शानशान को पछाड़ने की स्थिति हासिल कर ली है।
अडानी अब ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में 23 पायदान ऊपर 18वें स्थान पर पहुंच गए है। पिछले कई दिनों से अडानी ग्रुप के शेयरों में आई तेजी की वजह से उनकी संपत्ति अब बढ़कर 64.2 अरब डॉलर हो गई है. मंगलवार को उनकी कुल नेटवर्थ में 4.38 अरब डॉलर का इजाफा हुआ था।
चीन के झोंग शानशान अब 62.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 19वें स्थान पर हैं और दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एशिया के सबसे अमीर शख्स 13वें नंबर पर हैं। उनके पास 84.1 अरब डॉलर की संपत्ति है।
इसे भी पढ़ें – हाईवे और एक्सप्रेस-वे में क्या अंतर होता है? और कितनी स्पीड लिमट होती है?
बर्नार्ड अर्नॉल्ट को एक ही दिन में 11.2 अरब डॉलर का झटका
वहीं, दुनिया के अमीरों की सूची में पहले नंबर पर काबिज बर्नार्ड अरनॉल्ट को एक ही दिन में 11.2 अरब डॉलर का झटका लगा है। अब उनकी संपत्ति 200 अरब डॉलर से घटकर 192 अरब डॉलर रह गई है।
एलोन मस्क को भी कल 2.22 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। अब उनके पास कुल 180 अरब डॉलर की संपत्ति है। जेफ बेजोस के पास 139 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
टॉप-10 में नौ अमेरिकी
बिलेट 125 बिलियन डॉलर के साथ चौथे, वॉरेन बफेट 113 बिलियन डॉलर के साथ पांचवें और लैरी एलिसन 111 बिलियन डॉलर के साथ छठे स्थान पर हैं। लैरी पेज 111 बिलियन डॉलर के साथ 7वें, स्टीव बाल्मर 110 बिलियन डॉलर के साथ 8वें, सुग्गी ब्रीन 105 बिलियन डॉलर के साथ 9वें और मार्क जुकरबर्ग 90.3 बिलियन डॉलर के साथ 10वें स्थान पर हैं।
इसे भी पढ़ें – अब नहीं चलेगी टेलीकॉम सेक्टर में Jio और Airtel तानासाही, सरकार ने बनाया मास्टर प्लान